एसआईटी से सामने पेश हुए थे डिलीवरी बॉय
डिलीवरी बॉय मोनिंदर ने एसआईटी की जांच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्होंने जांच टीम के सामने वही बयान दोहराया है, जो घटना के बाद से देते आ रहे हैं। उनके किसी भी बयान में कोई बदलाव नहीं हुआ है और न ही उन्होंने कोई मनगढ़ंत कहानी बनाई है। एसआईटी ने उनसे घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ की और उनके बयान कंप्यूटर पर दर्ज किए गए।
धमकियों के बीच मोनिंदर ने मांगी सुरक्षा
पूछताछ के समय एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे और सभी के सामने उनसे सवाल-जवाब किए गए। एसआईटी ने उन्हें दोबारा बुलाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। मोनिंदर ने प्रदेश सरकार से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि सच सामने आने के बाद से वह और उनका परिवार डरे हुए हैं और उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।
मां और परिवार सुरक्षा को लेकर परिवार इतना चिंतित है कि पिछले तीन दिनों से खाना तक नहीं बन पाया। वह केवल सच्चाई बता रहे हैं। इसलिए उसे और पूरे परिवार को सुरक्षा दी जाए। जिससे वे बिना डर के अपनी जिंदगी जी सकें। पूछताछ के वक्त उनके पिता भी प्राधिकरण गए थे। पूछताछ के बाद उन्हें सरकारी वाहन से पूरी सुरक्षा के साथ घर छोड़ा गया।