फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ साल बाद मिलेगी 20 एसी बसों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- मंगलवार को लखनऊ शासन से हुई पुष्टि, अगले सप्ताह पहुंचने की उम्मीद

दिवाली पर शहरवासियों को मिलेगा तोहफा, अभी निर्धारित नहीं हैं रूट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में दिवाली से पहले नई एसी बसों के संचालन को लेकर पुष्टि हो गई है। लखनऊ शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद चालक 20 बसें लेने के लिए रवाना हो जाएंगे। नोएडा डिपो से आठ साल के बाद एसी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ शासन से 20 एसी बसें मिलने की पुष्टि हो गई है। जो अगले सप्ताह तक शहर में पहुंच जाएंगी। अधिकारियों ने बसों की जांच कर पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। पंजीकरण होते ही यहां से चालक भेजकर एसी बसें मंगवाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार बसों के आने के बाद ही इनके रूट का निर्धारण किया जाएगा। बता दें कि नोएडा डिपो में 2017 के बाद एसी बसें चलना बंद हो गईं थीं। हालांकि आठ साल बाद एक बार फिर शहर में बसों को लेकर कवायद तेज है। यह बसें लंबे रूटों पर चलेंगी, लेकिन शहर के प्रमुख मार्गों जैसे सेक्टर-12-22, सिटी सेंटर, बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर 62 से होते हुए गुजरेंगी। बता दें, यूपी रोडवेज लगातार खुद को अपडेट कर रही है। सुविधाओं को बढ़ाती जा रही है, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। साथ ही सरकार को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें