फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता और भाई की अर्थियां; शादी के कार्ड लिखते-लिखते थम गईं घर की खुशियां

Tue, 24 Nov 2026 03:55 PM IST
Sharukh Khan फिरदौस आलम, अमर उजाला, यमुना सिटी/नोएडा

सार

गौतमबुद्धनगर जिले में बेटी की डोली उठने से पहले पिता और भाई की अर्थियां उठ गईं। आंगन में शहनाइयों की जगह सन्नाटा पसरा था। अपनों के जाने से दुनियां उजड़ गई।
विज्ञापन
1 of 10
मृतक पिता-पुत्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर में एक शादी वाले घर में भीषण आग लग गई। दयानतपुर गांव निवासी धीरज कुमारी (21) का घर सुबह हर कोना शादी की आहट से महक रहा था। 

2 दिसंबर को हरियाणा के रोहतक में उनकी शादी होनी थी। पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारियों में लगा था। उनकी डोली उठने का दिन बेहद करीब था। आंगन में तैयारियों की हलचल थी। 

कोई सामान की सूची बना रहा था, तो कोई मेहमानों के आने की बातें कर रहा था। सोमवार शाम भी घर में वही अपनापन और व्यस्तता थी। परिवार के लोग शादी के कार्ड लिख रहे थे कि किस-किस को निमंत्रण देना है और कहां-कहां कार्ड पहुंचाने हैं। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिन हाथों से शादी के निमंत्रण लिखे जा रहे हैं, उन्हीं हाथों को कुछ ही पल बाद अपनों की अर्थियों को कंधा देना पड़ेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग, मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर के दयानतपुर गांव में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुए सिलंड ब्लास्ट ने एक बेटी से उनके पिता और उनके भाई को छीन लिया। उनकी डोली उठने से पहले ही उनके पिता वीरपाल और उनके भाई अभिषेक की अर्थी उठ गई। इस हादसे ने पूरे गांव को झंझोर कर रख दिया। फिलहाल गांव में चारों तरफ सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

3 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि घर के कुछ सदस्य शादी की खरीदारी के लिए बाहर गए थे। घर पर मौजूद मृतक वीरपाल, मृतक अभिषेक और घायल काजल शादी की इन्हीं बुनियादी तैयारियों में जुटे थे। तभी रसोई में रखे एलपीजी सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव हुआ और देखते ही देखते आग ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। 
 

4 of 10
मृतक वीरपाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पलभर में शादी की तैयारियों वाला घर चीख-पुकार और धुएं के गुबार में बदल गया। इस हादसे ने परिवार की रीढ़ कहे जाने वाले वीरपाल और उनके बेटे अभिषेक की जान ले ली। आग की लपटें इतनी दूर तक फैलीं कि दूर बैठी मृतक अभिषेक की पत्नी काजल और मां के साथ खेल रहे उनके दो साल के मासूम बेटा आदित्य भी झुलस गए।

 
विज्ञापन

5 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग, मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना गांव के लोगों के लिए बेहद पीड़ादायक है। परिवार बड़े अरमानों से बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल उनके आंगन में अधूरे लिखे शादी के कार्ड और बिखरी तैयारियां उस अधूरी खुशी की गवाह बन गई हैं। जिस घर में मंगलगीत और विदाई के आंसुओं की जगह डोली की उमंग होनी थी, वहां अब हर आंख नम है और पूरा दयानतपुर गमगीन है।
 
विज्ञापन

6 of 10
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटी की शादी से पहले घर में ब्लास्ट

नोएडा के जेवर के दयानतपुर गांव में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां सोमवार देर शाम मातम में बदल गई। घर में एलपीजी गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद बिजली की लाइन में स्पार्किंग से आग लग गई। देखते ही देखते एलपीजी के दो सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। हादसे में वीरपाल (56) और बेटे अभिषेक (24) की मौत हो गई जबकि अभिषेक की पत्नी काजल (23) और दो वर्षीय बेटा आदित्य गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार में दो दिसंबर को बेटी धीरज कुमारी की शादी होनी थी। 

 
विज्ञापन

7 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग, मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी से नौ दिन पहले पिता और भाई की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। जिस घर में शादी के कार्ड लिखे जा रहे थे, वहां कुछ ही देर में मातम छा गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे परिवार के सदस्य धीरज की शादी की तैयारियों में जुटे थे। 

 

8 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग, मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिसंबर को हरियाणा के रोहतक में उसकी शादी होनी थी। घर में कार्ड लिखे जा रहे थे और मेहमानों को निमंत्रण देने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान घर में रखे एलपीजी सिलिंडर से गैस का रिसाव हुआ। बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने से चिंगारी भड़की और गैस ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में दूसरा सिलिंडर भी आ गया। दोनों सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए।

 

9 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमाके के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आग की लपटों में वीरपाल, अभिषेक, काजल और आदित्य आ गए। काजल और आदित्य के चेहरे झुलस गए। 

 
विज्ञापन

10 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग, मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वीरपाल और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घायलों का जेवर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें