नोेएडा (संवाद)। सेक्टर-61 स्थित रॉयल गार्डन में रविवार सुबह कॉर्पोरेट सीरीज-4 का लीग मैच हुआ। नोएडा क्रूसेडर्स ने मुकाबला 8 विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम ब्लास्टर्स ने 10 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। दूसरी पारी में नोएडा क्रूसेडर्स ने 10 वें ओवर में 2 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया। नोएडा क्रूसेडर्स के दलबीर ने 15 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। साथ ही नोएडा क्रूसेडर्स के एसएम डी 29 रन बनाकर श्रेष्ठ गेंदबाज रहे।