Greater Noida extortion case: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस और सीआरटी टीम ने पत्रकार व नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष समेत तीन लोगों को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों सरिया माफिया रवि काना गिरोह के बदमाश हैं।
तीनों की पहचान सीनियर सिटीजन सोसाइटी निवासी पंकज पाराशर, ग्रेनो वेस्ट के वेदपुरा गांव निवासी देव शर्मा और सेक्टर डेल्टा वन निवासी अवधेश सिसोदिया के रूप में हुई है। आरोप है कि तीनों रवि काना के नाम से धमकी देते थे और फर्जी न्यूज चलाने के नाम पर उगाही कर रहे थे।
आरोपियों के पास से अवैध उगाही के 6.30 लाख नकद, दो लग्जरी कारें और रवि काना की 14 गाड़ियों की आरसी और 12 फोटो व हस्ताक्षर वाले पर्चे बरामद हुए हैं। पंकज न्यूज पोर्टल चलाता है और नोएडा मीडिया क्लब का अध्यक्ष है।
पुलिस ने दावा किया है कि तीनों आरोपी सरिया माफिया रवि काना गिरोह के सदस्य हैं। आरोप है कि 8 नवंबर को मनोज कुमार को परी चौक पर बाइट देने के नाम पर बुलाया गया। वहां पीड़ित को सरिया माफिया रवि काना गिरोह का आदमी बताकर पैसे मांगे गए।