फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi in Noida: सीएम ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण, तय समय पर निर्माण कार्य करने के दिए निर्देश

Sun, 11 Sep 2022 11:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Noida : मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर दो बजे जेवर में एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे। इसके बाद इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा एयरपोर्ट के धीमे निर्माण कार्य को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने विकासकर्ता एवं निर्माण कार्य में जुटी एजेंसियों व अफसरों को एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की निर्धारित तिथि 30 सितंबर 2024 याद दिलाई और श्रमिक व मशीनरी बढ़ाकर तेजी से काम करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री इससे पहले एयरपोर्ट के शिलान्यास के समय 25 नवंबर को जेवर आए थे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट के टर्मिनल हेलीपैड पर उतरा तो अधिकारियों की लंबी-चौड़ी फौज एयरपोर्ट के काम की जानकारी देने के लिए खड़ी हुई थी। मुख्यमंत्री ने टर्मिनल का निरीक्षण करने के बाद काम में लगे श्रमिकों से मुलाकात की तो सामने काम में लगी पोकलेन मशीनों पर उनकी नजर पड़ गई। इसके बाद अधिकारी तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री को जेवर-बुलंदशहर मार्ग के रन्हेरा गांव की तरफ बन रहे रनवे पर लेकर पहुंचे। रनवे के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर हाल में काम की गति बढ़ाएं, ताकि तय समय में उड़ान शुरू हो सके। 

ज्यूरिख के अफसर ने हिंदी में बताई रनवे की लंबाई
ज्यूरिख इंटरनेशनल के मुख्य विकास अधिकारी निकोलस ने मुख्यमंत्री को रनवे के लेआउट के बारे में अंग्रेजी में जानकारी दी। इसके बाद निकोलस ने हिंदी में रनवे की लंबाई 4 हजार मीटर की बात योगी से कही। इस पर उन्होंने कहा कि विदेश के लोगों का हिंदी के प्रति लगाव सराहनीय है। उन्होंने निकोलस को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन


सेल्फी लेते दिखे श्रमिक
मुख्यमंत्री जब निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों में उत्साह भर रहे थे तो उसी दौरान भीड़ में कुछ श्रमिक मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

पीएम-सीएम के लगे होर्डिंग
मुख्यमंत्री एयरपोर्ट का निरीक्षण कर हेलीकॉप्टर से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुए तो जनसंपर्क विभाग के होर्डिंग लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने जेवर बुलंदशहर मार्ग पर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री जिले में पधारने पर मुख्यमंत्री की ओर से स्वागत व अभिनंदन के बोर्ड लगा दिए। कर्मचारियों ने बताया कि गृहमंत्री एयरपोर्ट पर आ सकते हैं। इस कारण यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से लेकर एयरपोर्ट तक बोर्ड लगाने का आदेश मिला है। 
विज्ञापन


कब क्या हुआ
दोपहर 3:07 बजे हेलीकॉप्टर उतरा। 
दोपहर 3:08 बजे टर्मिनल निरीक्षण शुरू किया।
दोपहर 3:23 बजे  रनवे निरीक्षण के लिए रवाना।
दोपहर 3:36 बजे  टाटा प्रोजेक्ट्स के ऑफिस पहुंचे।
दोपहर 3:56 बजे  टाटा प्रोजेक्ट्स के ऑफिस से निकलकर हेलीपैड के लिए रवाना।
शाम 4:00 बजे जीबीयू के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें