ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन लीग संडे सीजन-14 में नोएडा क्रिकेट क्लब ने रोवर्स -11 को सात विकेट से पराजित किया। नाबाद 37 रन की पारी खेलने वाले अरविंद बेहरा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोवर्स-11 ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट पर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा क्लब की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की।