फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार का भंडाफोड़: ग्राहकों की डिमांड पर मिलती थीं लड़कियां, ऐसे तय होता था रेट, महिला समेत 7 गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पुलिस ने मौके से महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर निवासी अभिषेक, सेक्टर-22 निवासी मनप्रीत सेट्टी, इलहाबांस निवासी हरीश, देवरिया निवासी अनिल, सलारपुर निवासी राजन और छपरा निवासी सगीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नोएडा में देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सलारपुर में चल रहे देह व्यापार का कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस व एएचटीयू टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिसकर्मी ने नकली ग्राहक बन मौके पर जाकर एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने दो युवतियां मुक्त कराई हैं। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सलारपुर में एक किराए में मकान में देह व्यापार चल रहा है। एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। ग्राहक बनकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर निवासी अभिषेक, सेक्टर-22 निवासी मनप्रीत सेट्टी, इलहाबांस निवासी हरीश, देवरिया निवासी अनिल, सलारपुर निवासी राजन और छपरा निवासी सगीर के रूप में हुई है। मौके से 6 मोबाइल, 2100 रुपये, व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत ने अपनी महिला साथी के साथ मिलकर कुछ दिन पहले ही नीरज भाटी के यहां दो कमरे किराये पर लिया था। इन्हीं कमरों में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। यहां डिमांड पर लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं और लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेला जाता था। आरोपी ग्राहक से तीन से चार हजार रुपये लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें