फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: पार्क में गर्लफ्रेंड के साथ बैठे युवक को पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंचे जेल

Tue, 28 Feb 2023 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक पार्क में बेंच पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठे युवक के पास पहुंचते हैं और उसे हड़काने के साथ ही पीटने लगते हैं।
विज्ञापन
प्रेमी युगल को पीटने के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के एक पार्क में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठे युवक के साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की। मारपीट करने के साथ ही उसका वीडियो भी बनाया जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने इस मामले में ट्वीट करते हुए बताया कि, पार्क में बैठे युवक के साथ मारपीट के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक पार्क में बेंच पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठे युवक के पास पहुंचते हैं और उसे हड़काने के साथ ही पीटने लगते हैं। इस वीडियो में नाबालिग युवती के साथ भी मारपीट की कोशिश की गई। सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज और काफी जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि यह वीडियो नोएडा के बरौला इलाके के एक पार्क का है। यहां एक लड़का और लड़की पार्क में बैठे थे। इसके बाद चार से पांच युवक आते हैं और लड़के को थप्पड़ मारते हैं। वो लोग लड़के का कॉलर पकड़कर पार्क से जाने की भी धमकी देते हैं। लड़की वीडियो में बीच-बचाव करते भी दिख रही है। इस पर उसके साथ भी मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


वहीं खड़े एक लड़के ने घटना का वीडियो बनाकर रील डाल दिया जो वायरल हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें