फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-10 में नोएडा प्राधिकरण ने कार शोरूम किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- फोटो है।
विज्ञापन


- 2022 में औद्योगिक प्लाॅट का वाणिज्यिक उपयोग मिलने पर निरस्त हुआ था आवंटन, फिर भी चल रहा था शोरूम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पिछले तीन साल से निरस्त पड़े औद्योगिक प्लाॅट के वाणिज्यिक उपयोग पर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर-10 स्थित कार शोरूम को सील कर दिया। सी ब्लॉक के इस प्लाॅट का क्षेत्रफल 800 वर्गमीटर है। औद्योगिक की जगह वाणिज्यिक उपयोग होने पर प्राधिकरण ने 2022 में इस प्लाट का आवंटन निरस्त कर दिया था।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि निरस्त करने की कार्रवाई के बाद आवंटी की तरफ से आवंटन फिर से बहाल नहीं कराया गया। इसके अलावा भू-उपयोग विरुद्ध वाणिज्यिक गतिविधियों का संचालन भी बंद नहीं किया गया था। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। आवंटी प्लाॅट आवंटन नियम के तहत धनराशि जमा कर प्लॉट बहाल करवा सकता है। इसके साथ ही शुल्क देकर भू-उपयोग परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन स्वीकार होने पर अगर वाणिज्यिक गतिविधियों की मंजूरी मिली तो शोरूम का संचालन भविष्य में हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि भू-उपयोग विरुद्ध या निरस्त आवंटन वाले प्लाट पर प्राधिकरण की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे प्लाट को प्राधिकरण चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें