नोएडा। शहर के तीन सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने नोएडा प्राधिकरण को साफ-सफाई की व्यवस्था व शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने पर सराहना पत्र दिए हैं। सेक्टर-92, सेक्टर-122 के पीके ब्लॉक व सेक्टर-116 आरडब्ल्यूए ने पत्र प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश को दिए गए। इनमें जीएम एके अरोड़ा, वर्क सर्कल-6 प्रबंधक सत्येंद्र गिरी, वर्क सर्कल-8 प्रबंधक रोहित कुमार व अन्य कर्मचारियों के कार्य की सराहना की गई। जीएम एके अरोड़ा ने कहा कि प्राधिकरण बेहतर सुविधाएं निवासियों के देने के लिए प्रयासरत है। ब्यूरो