फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में सोमवार को क्रिकेट लीग मैच का आयोजन हुआ। जिसमें लैगियंस इलेवन ने नोएडा वाइकिंग्स को 20 ओवर मैच में 84 रन से हराया। लैगियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे। जवाब में नोएडा वाइकिंग्स 17 ओवर में 94 रन पर ही सिमट गई। जीत के हीरो हरीश ने 13 गेंदों में 27 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।