फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि: लता मंगेशकर की याद में नोएडा प्राधिकरण बना रहा एफओबी

Mon, 28 Feb 2022 05:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा प्राधिकरण एक एफओबी का नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर रखने जा रहा है। इससे पहले उनकी याद में शहर में कई पोस्टर और पेंटिंग भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
लता मंगेशकर को समर्पित निर्माणाधिन एफओबी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा प्राधिकरण स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की याद में फूट ओवर ब्रिज (एफओबी) बना रहा है। सेक्टर -16 (ए) की पार्किंग को फिल्म सिटी से जोड़ते हुए यह एफओबी बनाया जा रहा है, जिसका नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा। इससे पहले प्राधिकरण ने शहर में कई जगह पर पोस्टर और पेंटिंग लगाकर स्वर साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि दी है। डीएनडी, सेक्टर-15 मैक्स टावर के पास भी उनके पोस्टर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि लता मंगेशकर वास्तव में हमारे देश के लिए ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए एक अनमोल रत्न रहीं। उन्होंने भारतीय गायन क्षेत्र को जो अनमोल गीत दिए हैं, वे गीत अतुलनीय हैं। उनकी याद में जगह-जगह पोस्टर व पेंटिग लगाई गई हैं। शहर में पहली बार किसी बड़ी हस्ती के नाम पर एफओबी का नाम रखा गया है। यहां पर जल्द ही एक समृति स्थल भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एफओबी के बनने से  आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

बता दें, लता मंगेश्कर का निधन छह फरवरी 2022 को हो गया था। 28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और सबसे सम्मानित गायिका रहीं। फिल्म फेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार, महाराष्ट्र सरकार से पुरस्कार पद्म पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी दिया जा चुका है। उनके नाम के अलावा उन्हें स्वर साम्राज्ञी, राष्ट्र की आवाज सहराब्दी की आवाज और भारत कोकिला के नाम से जाना जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें