फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक कल, बजट समेत 20 से ज्यादा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पोर्ट्स सिटी सेक्टर-150, दलित प्रेरणा स्थल संवारने समेत कई अहम प्रस्ताव एजेंडे में शामिल
विज्ञापन


- संपत्तियों की आवंटन दरें बढ़ाने व गांव में भवन नियमावली प्रभावी बनाने के प्रस्ताव अनुपूरक में रखे जा सकते हैं

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की वित्तीय वर्ष 2026-027 की पहली बोर्ड बैठक सोमवार को प्रस्तावित है। बैठक के एजेंडे में प्राधिकरण की ओर से 20 से अधिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें 10 हजार करोड़ रुपये का बजट और सेक्टर-150 स्पोर्ट्स सिटी के लेआउट में बदलाव का प्रस्ताव अहम होगा। बजट की मंजूरी के बाद नई परियोजनाएं शुरू होंगी। वहीं स्पोर्ट्स सिटी के सेक्टर-150 में प्लाॅट नंबर-2 के मास्टर प्लान लेआउट में बदलाव से यहां कुछ शर्तों के साथ फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री शुरू होने की उम्मीद है। यहां अलग-अलग ग्रुप हाउसिंग में 8 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदारों को लंबे समय से रजिस्ट्री का इंतजार है।



बोर्ड बैठक नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण के चेयरमैन व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विकास से जुड़े प्रस्ताव में सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल को संवारे जाने व रखरखाव के दो प्रस्ताव शामिल होंगे। निर्माण निगम की तरफ से 30 और 17 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए गए हैं। धनराशि निगम को दिए जाने की मंजूरी प्राधिकरण बोर्ड से लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ प्रस्ताव अनुपूरक के तौर पर भी एजेंडे में रखे जा सकते हैं। इनमें प्राधिकरण की संपत्तियों की आवंटन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके साथ ही प्राधिकरण क्षेत्र के 81 गांव में भवन नियमावली को प्रभावी बनाने से जुड़ा प्रस्ताव भी है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें