नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक की संभावित तारीख 23 अक्तूबर से आगे बढ़ गई है। मंगलवार को कई दिन बाद प्राधिकरण दफ्तर खुलने पर बोर्ड बैठक की तैयारी पूरी नहीं हो पाने के चलते आगे बढ़ाने का निर्णय आधिकारिक स्तर पर लिया गया। अब नई तारीख 27 अक्तूबर प्रस्तावित हुई है। अधिकारियों ने कहा कि इसी महीने के आखिर तक में बोर्ड बैठक होनी है। बैठक एजेंडा के लिए अलग-अलग विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। एसीईओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि जल्द ही तारीख तय होगी। ब्यूरो