फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 4500 कनेक्शन में से 2000 में लगे मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन और मीटर लगाने की धीमी प्रक्रिया से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। विद्युत निगम ने शिविर लगाकर करीब 4500 कनेक्शन जारी किए थे, लेकिन इनमें से अब तक करीब 2000 घरों में ही मीटर लगाए गए हैं। शेष उपभोक्ता मीटर लगवाने के लिए बिजली अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उपभोक्ता मनोज सक्सेना ने बताया कि कनेक्शन शुल्क जमा करने के करीब एक महीने बाद भी उनके घर में मीटर नहीं लगा है। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, आशीष दुबे ने कहा कि डूब क्षेत्र में बिजली ढांचा विकसित करने के लिए भी जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता वाणिज्यिक उमेश कुमार यादव ने बताया कि डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन जारी करने के साथ मीटर लगाने का काम भी किया जा रहा है। मीटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी और उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें