नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बुधवार को खेले गए नोएडा चेयरमैन क्रिकेट कप की फाइनल ट्रॉफी नोएडा अथॉरटी ने अपने नाम कर ली। विजेता टीम ने 20 ओवर में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की टीम सात विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। लाला ने दो चौके के साथ चार विकेट चटकाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। वहीं चार चौकों और दो छक्के मारकर 41 रनों के साथ विवेक बेस्ट बैटर बने।