नोट- कलश यात्रा की फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में बुधवार को हल्दोना तुगलपुर स्थित चौधरी दुलारी सिंह मैन्शन से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में कुल 51 कलश उठाए गए। जय श्री कृष्ण और राधे-राधे का उद्घोष करते हुए महिलाएं, बुजुर्ग व युवा यात्रा में शामिल हुए।
सुबह 9 बजे विधि-विधान के साथ हवन व पूजा-अर्चना के उपरांत यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रीमद्भागवत 15 से 21 अप्रैल तक चलेगी।