नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी का शासन स्तर से तबादला हो गया है। वह सहारनपुर मंडल की अपर आयुक्त बनाई गई हैं। वहीं बरेली मंडल की अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर नई तैनाती दी गई है। वंदना त्रिपाठी प्राधिकरण में उद्यान, कार्मिक के साथ संस्थागत विभाग व वर्क सर्किल 1 से 5 तक की प्रभारी थीं। करीब 4 वर्ष उनकी तैनाती नोएडा में ओएसडी से लेकर एसीईओ के पद पर रही। ब्यूरो