कराटे चैम्पियनशिप में प्रदर्शन करते खिलाड़ी
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित द्वितीय ओकिनावा कप-2026 इंडो-नेपाल गोल्ड कप कराटे चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में दिव्या भट्ट, आराध्या राजपूत, दिव्येश थापा और नैनिका नाथ शामिल हैं। दिव्या ने कैडेट वर्ग, जबकि आराध्या, दिव्येश और नैनिका ने सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। ये सभी खिलाड़ी के-टेन नेशनल चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुके हैं। टीएसकेए अध्यक्ष संजय शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल ओकिनावा शोरिन-र्यू कराटे फेडरेशन की ओर से किया गया।