फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Airport: IndiGo की उड़ान के लिए बुकिंग शुरू, 15 जून से इन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट, इतना होगा किराया

Thu, 07 May 2026 05:25 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

Noida Airport Latest Update: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की टिकट बिक्री आज से शुरू हो गई है। 15 जून को लखनऊ के लिए पहली उड़ान भरेगी। इसके बाद नवी मुंबई के लिए फ्लाइट उड़ेगी। 
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो टिकटों की बिक्री आज दोपहर से शुरू हो गई। पहली उड़ान 15 जून की सुबह लखनऊ से नोएडा के लिए होगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जून को लखनऊ की पहली यात्रा होगी। नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ का किराया 4,981 रुपये है। जो सुबह 7 बजे पहली फ्लाइट होगी। वहीं नवी मुंबई के लिए सुबह 8:35 बजे फ्लाइट उड़ेगी। जिसका किराया 9,211 हजार रुपये है।

विज्ञापन

नोएडा से लखनऊ, लखनऊ से नोएडा तक का किराया



नोएडा से नवी मुंबई का किराया

विज्ञापन

 
15 जून को जेवर से पहली उड़ान
इंडिगो 15 जून 2026 से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) से अपना परिचालन शुरू करेगी। यह एनसीआर का तीसरा हवाई अड्डा है, जिसमें इंडिगो नव-उद्घाटित एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनेगी।
 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल
 
रूट  फ्लाइट नंबर    संचालन की तारीख    प्रस्थान का समय    आगमन का समय
लखनऊ – नोएडा  6E 2278 15 जून 2026 07:05 08:05
नोएडा – बंगलूरू 6E 2278 15 जून 2026 08:35 11:05
बंगलूरू – नोएडा 6E 2279 15 जून 2026 15:45 18:20
नोएडा – लखनऊ 6E 2279 15 जून 2026 18:55 20:00
 

यहां क्लिक कर पढ़ें फ्लाइटों का पूरा शेड्यूल

15 जून से उड़ान, सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू
आधिकारिक रूप से 15 जून से उड़ान शुरू करने की घोषणा के बाद अब एयरपोर्ट पर सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। इसमें यात्रियों के आवागमन से पहले यहां विकसित हुए व्यवस्थाओं से स्टाफ को रूबरू कराया जाना है। इसके लिए यात्री सुविधा में लगे वेंडर्स और इनके स्टाफ के एयरपोर्ट एंट्री पास भी जारी किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य 15 जून से पहले ही एयरपोर्ट को कमर्शियल ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार करना है। 

शुरुआत में 17 फ्लाइट्स उड़ेंगी
एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआत में एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। पहले एप्रूवल के बाद टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन

28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का हुआ था लोकार्पण
28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन हो चुका है। यहां घरेलू और कार्गो टर्मिनल बनकर तैयार है। प्रथम चरण में एयरपोर्ट को 1334 हेक्टेयर में पूरा किया गया है। इसमें 3900 मीटर लंबा पहला रनवे, यात्री टर्मिनल, एटीसी, कार्गो हब शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें