फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट : शुरुआती चरण में दिन में ही उड़ान भरेंगे विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट दिसंबर से संचालन के लिए तैयार हो जाएगा
विज्ञापन

चरणबद्ध रूप से रात्रि उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
नोएडा एयरपोर्ट दिसंबर से संचालन के लिए तैयार हो जाएगा। शुरुआती कुछ सप्ताह तक यहां से दिन के समय ही सीमित उड़ानें संचालित की जाएंगी। दिन ढलने के बाद कोई विमान नहीं मिलेगा। कुछ समय बाद रात में विमानों का संचालन शुरू होगा। इसके बाद चरणबद्ध रूप से रात्रि उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एयरपोर्ट से प्रतिदिन 200 से ज्यादा विमान उड़ान भरेंगे।
एयरपोर्ट पर पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया था। उन्होंने नवंबर के पहले सप्ताह तक सभी लंबित कार्य पूरे करने का अल्टीमेटम दिया था। एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दिसंबर से सेवा शुरू हो सकती है।
विज्ञापन



इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया की उड़ानें
एयरपोर्ट से लांच कैरियर के रूप में इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर की उड़ानें शुरू होंगी। अन्य एयरलाइन की सुविधाएं भी जल्द यात्रियों को मिल सकेंगी। प्रबंधन का मानना है कि एयरपोर्ट शुरू हाेने के साथ ही अन्य एयरलाइन भी जुड़ सकती हैं। कुछ से बातचीत भी चल रही है।
2026 के मध्य से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट
पहले चरण में मुंबई, वाराणसी, बेंगलूरु, हैदराबाद, लखनऊ, चेन्नई, कोलकाता सहित दस शहरों के लिए विमान सेवा मिलेगी। वर्ष 2026 के मध्य से विदेशों के लिए भी विमान सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन




भारत में हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब विमान का टिकट काफी किफायती हो गया है। एयरपोर्ट से उड़ान सेवा दिसंबर से शुरू होगी। शुरुआती चरण में उड़ान सिर्फ दिन में ही होगी। आगामी समय में रात में भी सेवा शुरू हो जाएगी। विदेशों के लिए भी अगले वर्ष से विमान उड़ान भरेंगे। - क्रिस्टोफ श्नेलमैन, सीईओ एनआईए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें