फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एसीईएस ने ड्रीमविले टाइगर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे इंडिपेंडेंस कप के लीग मैच में नोएडा एसीईएस ने ड्रीमविले टाइगर्स को सात विकेट से पराजित किया। मैच में रिवांश श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रीमविले टाइगर्स की टीम ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। लोकेश यादव ने 62 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से आशीष वर्मा और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी नोएडा एसीईएस ने तीन विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। रिवांश श्रीवास्तव ने 54 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें