ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा-दो में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा व्यास आचार्य मनीष कौशिक ने श्रीराम जन्म के प्रसंग को सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान ने राम अवतार मर्यादा और आदर्श का अमूल्य संदेश दिया है। कृष्ण अवतार में प्रेम, करुणा और धर्म संरक्षण का स्वरूप समझाया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म केवल आस्था का विषय नहीं है। यह प्रकृति का पोषक और विश्व शांति का विचारक है। ब्यूरो