फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन: काम खत्म कर रोज 10 किलोमीटर दौड़कर घर जाता है यह 19 साल का युवक, वजह जान हर कोई कर रहा तारीफ

Mon, 21 Mar 2022 03:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

वायरल वीडियो प्रदीप मेहरा नाम के युवक का है जो हर रात मैकडोनाल्ड में काम खत्म कर नोएडा सेक्टर-16 से बरौला तक 10 किलोमीटर दौड़कर अपने घर पहुंचता है।
विज्ञापन
प्रदीप मेहरा - फोटो : वायरल वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत इरादा, धैर्य और सच्ची लगन हो तो आपको कोई भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति से रोक नहीं सकता। यही संदेश एक 19 साल का लड़का प्रदीप मेहरा अपने वीडियो से लोगों तक पहुंचा रहा है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बात रविवार की है जब फिल्मकार विनोद कापड़ी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो प्रदीप मेहरा नाम के युवक का है जो हर रात मैकडोनाल्ड में काम खत्म कर नोएडा सेक्टर-16 से बरौला तक 10 किलोमीटर दौड़कर अपने घर पहुंचता है।

हालांकि उसका दौड़ना नहीं बल्कि दौड़ने के पीछे की वजह लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रदीप रोजाना इसलिए दौड़कर घर तक जाता है क्योंकि वह भारतीय सेना में शामिल होना चाहता है, जिसके लिए फिटनेस बेहद जरूरी है। उसे दौड़ने के लिए दिन के किसी और वक्त समय नहीं मिलता इसलिए वह नौकरी से लौटते वक्त दौड़कर ही घर जाता है।

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो में

वीडियो में दिखता है कि कार में बैठे विनोद कापड़ी देर रात नोएडा में सड़क किनारे दौड़ रहे एक लड़के से बात कर रहे हैं। जिज्ञासा के चलते वह अपनी कार धीमी कर लेते हैं और युवक से बात करने लगते हैं।

वह उस लड़के से कहते हैं कि दौड़ क्यों रहे हो आओ मैं तुम्हें घर छोड़ देता हूं। विनोद कापड़ी उस लड़के को कई बार लिफ्ट के लिए ऑफर करते हैं लेकिन वह इनकार कर देता है। वह कहता है कि वह दौड़कर ही घर जाएगा क्योंकि यह उसकी एक्सरसाइज है और दिन में उसे इसके लिए वक्त नहीं मिलता।

बातचीत के दौरान ही प्रदीप बताता है कि इस वक्त उसकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और वह अपने बड़े भाई के साथ बरौला में रहता है। वह ये भी बताता है कि वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। उसे घर जाकर खाना भी बनाना है क्योंकि उसके भाई नाइट शिफ्ट की नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

इस बच्चे से प्यार कर बैठेंगे अगर इसके दौड़ने की वजह जानेंगे

वीडियो पोस्ट करते हुए विनोद कापड़ी ने कैप्शन में लिखा, बीती रात 12 बजे नोएडा में सड़क किनारे मैंने एक लड़के को बहुत तेजी से दौड़ते हुए देखा। मुझे लगा शायद वह किसी परेशानी में है तो उसे लिफ्ट देना चाहिए। मैंने कई बार उसे लिफ्ट दिया लेकिन उसने मना कर दिया। आप इस बच्चे से प्यार कर बैठेंगे अगर इसके पीछे की वजह जानेंगे।

इस वीडियो के वायरल होते ही हर कोई प्रदीप की तारीफ कर रहा है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, चैंपियन ऐसे ही बनते हैं... चाहे वह खेल के क्षेत्र में हों या जिंदगी में कुछ भी करें। यह जरूर विजेता बनेगा... शुक्रिया विनोद ये वीडियो शेयर करने के लिए... सच में खरा सोना है।

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी ट्वीट कर लिखा, क्या लड़का है, यह आपका सोमवार बना देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें