फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत और शहरों में वार्ड स्तर पर बनाए गए नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत जिला प्रशासन ने भी योजना का काम शुरू कर दिया है। बुधवार से इसका पालन किया जाएगा। नए निर्देश के मुताबिक, दूसरे देशों और राज्यों से गौतमबुद्ध नगर में प्रवेश करने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। वहीं, मॉल, होटल या सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नियमों का पालन कराने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जो विभागवार निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने का केवल एक उपाय है, स्वयं की सुरक्षा। लोग नियमों का पालन करें तो संक्रमण को कम किया जा सकता है। शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार कुछ निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मल्टीप्लेक्स में 10 साल से कम और 60 से अधिक उम्र के अलावा बीमार लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, मास्क और सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स मीटर आदि के साथ कोविड डेस्क बनाई जाए।
किसी भी सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय पर ये सुविधाएं नहीं मिलीं तो कार्रवाई कराई जाएगी। कक्षा एक से आठ तक सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूल 24 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। ग्राम पंचायतों और शहर के वार्डों में नोडल अफसर बनाए गए हैं, जो नियमों का पालन कराएंगे। साथ ही होली पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को चिह्नित कर उनकी कोरोना जांच कराएंगे। यदि कोई व्यक्ति किसी संक्रमित के संपर्क में आया है, उसे 48 घंटे में चिह्नित कर जांच करानी होगी। वहीं, बिना लक्षण वाले संक्रमित को होम क्वारंटीन कराते हुए संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ बिना अनुमति सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

अस्पतालों में खास निगरानी, बढ़ाई जा सकती है संख्या
नोएडा। जिले में तीसरे चरण का टीकाकरण जारी है। मार्च के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में सिर्फ सात दिन बचे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य को पूरा करने में जुटा है। वहीं, एक अप्रैल से सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण के लिए आयु सीमा में बदलाव भी हो सकते हैं। इस कारण टीकाकरण के लिए अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल जिले में 80 से अधिक अस्पतालों में टीकाकरण हो रहा है।
सप्ताह में छह दिन टीकाकरण के लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों को प्रेरित किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि अभी 60 से अधिक आयु और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। सरकार से नए निर्देश मिलते हैं, तो जरूरत अनुसार अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। अभी निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। वहीं, मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई है। हमें सर्विलांस और जांच बढ़ाने एवं अधिक टीकाकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है। मार्च का निर्धारित लक्ष्य विभाग जल्द ही पूरा कर लेगा।
आदेशों के बाद भी नहीं हुआ 6 दिन टीकाकरण
जिले 46 अस्पतालों में मंगलवार को टीकाकरण हुआ। इनमें 7 सरकारी और 39 निजी अस्पताल शामिल रहे। सरकारी अस्पतालों में 832 और निजी में 1718 लोगों का टीकाकरण हुआ। 60 से अधिक आयु वर्ग के 1471 लोगों को टीका लगा। वहीं 45 से 59 आयु वर्ग के 706 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, अपर सचिव के आदेश को दरकिनार करते हुए सरकारी अस्पतालों ने 6 दिन टीकाकरण की राह अभी नहीं अपनाई है। जबकि, निर्देश जारी हुए एक सप्ताह से अधिक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें