फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे को ना, जीवन को हां... छात्रों का संकल्प

Sun, 26 Oct 2025 02:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पंजाब सिंध इंटर कॉलेज में बस्ता रहित दिवस पर पोस्टर दिखाते छात्र - स्रोत- स्कूल
विज्ञापन
क्षेत्र के स्कूलों में बस्ता रहित दिवस को सार्थक बनाते हुए रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लेकर एक स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
विज्ञापन


श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी की ओर से छात्र-छात्राओं को एंटी ड्रग्स शपथ दिलाई गई। विद्यालय में नशा मुक्ति से संबंधित भाषण, पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रतियोगिता आयोजित की गई।



डॉ. सुनील दत्त थपलियाल ने बताया कि नशे की प्रवृत्ति किशोरावस्था में अधिक होती है और शुरू में यह एक शौक होता है लेकिन धीरे धीरे एक लत में बदल जाती है जिससे कई परिवार बरबाद हो जाते हैं। इस अवसर पर रंजन अणथ्वाल, जयकृत सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, संजीव चौधरी, नीलम जोशी, रंजना, शकुंतला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज ऋषिकेश में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशा न करने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया। शिक्षक चंद्रप्रकाश, मोनिका, नीलम रावत, मनोज कुमार, मदन लाल, भावना, पंकज कुमार, डाॅ.भावना दीक्षित, किरण गुसाईं ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।



-

छात्रों को दी कॅरिअर से संबंधित जानकारी



डोईवाला। बस्ता रहित दिवस पर पब्लिक इंटर कॉलेज में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए नशे को समूचे समाज के लिए अभिशाप बताया। छात्रों ने बेकार सामग्री से कई तरह की कलाकृतियां बनाईं। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के प्रति अपनी जागरूकता और चिंता काे व्यक्त किया। एसडीएस यूनिवर्सिटी के डॉ. दीपांशु राणा और प्रिया रावत आदि ने छात्रों को कॅरिअर से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, कार्यक्रम प्रभारी अश्वनी गुप्ता, आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, साक्षी सुंद्रियाल, पूजा जोशी, राधा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें