गाजीपुर। त्योहारी सीजन शुरू है। इसके साथ ही ट्रेनों से सफर करने को लेकर भीड़ का दबाव बढ़ गया है। त्योहारों को लेकर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है। विशेष रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों में। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अक्तूबर में दीपावली व डाला छठ पर्व हैं। ऐसे में महानगरों व गैर प्रदेशों में रहने वाले अधिकांश लोग पर्व मनाने को लेकर घर लौटते हैं। इससे ट्रेनों में भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। 15 अक्तूबर को कामायनी एक्सप्रेस के स्लीपर में 144 व थर्ड एसी में 96 वेटिंग हैं। फर्स्ट व सेकेंड एसी में बुकिंग बंद है। 11061 एलटीटीई जयनगर के स्लीपर में नो रूम है। थर्ड एसी में 173 व सेकेंड व फर्स्ट एसी में नो रूम की स्थिति है। 14018 सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर में नो रूम है। थर्ड एसी में 28, सेकेंड में 8 व फर्स्ट एसी में 2 वेटिंग है। 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के स्लीपर, थर्ड एसी व द्वितीय सेकेंड एसी में नो रूम है। फर्स्ट एसी में 8 वेटिंग है। 04096 त्योहार विशेष गाड़ी के स्लीपर में 20, थर्ड एसी 6 व सेकेंड एसी में 1 वेटिंग है। फर्स्ट एसी में बुकिंग बंद हो गई है। 04090 एनवीटी स्पेशल के स्लीपर में 33, थर्ड एसी 36 व सेकेंड एसी में 12 वेटिंग है। फर्स्ट एसी में बुकिंग बंद है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।