नेहरू स्टेडियम में गेंद को पकड़ने का प्रयास करतीं प्रयागराज व विंध्याचंल मंडलों के खिलाड़ी। संव
गाजीपुर-रेवतीपुर। माध्यमिक विद्यालयों के बालक और बालिकाओं की 69वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को शहर के नेहरू स्टेडियम में बालिकाओं और रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम और इंटर कॉलेज सुहवल के मैदान पर विभिन्न मंडलों के बालक वर्ग के मैच खेले गए। तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम में बालिकाओं के अंडर-14 में आजमगढ़ ने कानपुर को 6-0, प्रयागराज ने वाराणसी को 4-0, अंडर-17 में विंध्याचल ने लखनऊ को 1-0 से हराया जबकि अंडर-17 में वाराणसी और आजमगढ़ का मैच गोलरहित बराबरी पर रहा। रेवतीपुर एवं सुहवल में खेले गए अंडर-19 बालक वर्ग के मैच में गोरखपुर ने सहारनपुर को 10-0, वाराणसी ने बस्ती को 2-0 से पराजित किया जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और देवीपाटन तथा लखनऊ और मिर्जापुर की टीम 2-2 की बराबरी पर रही। अंडर-17 वर्ग में वाराणसी ने मुरादाबाद को 3-0, आगरा ने अयोध्या को 2-0, बरेली ने मिर्जापुर को 2-1 से हराया। चित्रकूट की टीम के नहीं आने के कारण सैफई को वाक ओवर दे दिया गया। बालकों के अंडर-14 में आजमगढ़ ने मुरादाबाद को 3-0, गोरखपुर ने प्रयागराज को 3-0, आजमगढ़ ने आगरा को 3-0, प्रयागराज ने विंध्याचल को 2-1 एवं कानपुर ने लखनऊ को 1-0 से हराया। कानपुर और मेरठ का मैच बराबरी पर रहा। मैच में रेफरी की भूमिका हाजी मुनव्वर, संजय साहनी, रजाउल्लाह, असगर अली, अतुल, सौरभ, रवि, रोशन पटेल, मोहित, इरशाद अहमद, कल्पना, शालिनी यादव, मेहरुद्दीन खान, सर्वेश यादव, जन्मेजय चौरसिया, विनोद, अवधेश, संजय तथा कमेंट्री शाहजहां खान ने की। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, प्रधानाचार्य संतोष राय, मुहम्मद मोईन, आशुतोष पांडेय, भगवती राय, भोला यादव, संजय राय, पूर्व प्रमुख मुकेश राय आदि मौजूद थे।