फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: येलो अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं, उमस ने सताया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। रक्षाबंधन पर हुई बारिश के बाद सोमवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी था। बारिश नहीं होने के कारण और हवाओं की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को उमस ने बहुत अधिक सताया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई जो सामान्य से बहुत अधिक थी।
विज्ञापन

वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक आज बारिश का येलो अलर्ट नहीं है लेकिन हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले चार दिन तक तेज बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में 13 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 14 से 17 अगस्त के बीच मध्यम बारिश के आसार हैं। बदलते हवाओं के पैटर्न से मौसम में बदलाव होगा। ऐसे में तापमान घटकर 34-35 डिग्री से 31-32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 122 और नोएडा का एक्यूआई 112 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें