फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नो पीयूसी, नो फ्यूल अभियान बेअसर, पेट्रोल पंपों पर कैमरे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाने के लिए अब तक नहीं मिला बजट, बिना तकनीकी व्यवस्था के हर वाहन की जांच करना मुश्किल
विज्ञापन


राजकुमार शर्मा
नोएडा। जिले में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए ग्रैप-3 के तहत कई कदम उठाए जा रहे हैं। बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने का अभियान प्रस्तावित है। हालांकि, नो पीयूसी, नो फ्यूल अभियान जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं दिख रहा है।
इसकी मुख्य वजह पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (एएनपीआर) कैमरों का अभाव है। इन कैमरों के बिना हर वाहन का पीयूसी प्रमाणपत्र जांचना मुश्किल हो रहा है। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगने थे। लेकिन अभी तक इसके लिए बजट आवंटित नहीं हुआ है। इससे पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों की नंबर प्लेट से पीयूसी स्थिति का पता लगाना संभव नहीं है। परिवहन विभाग अपने स्तर पर प्रदूषण कम करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग रोजाना सैकड़ों वाहनों के चालान कर रहा है। यदि पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लग जाएं, तो यह अभियान प्रभावी तरीके से लागू हो सकेगा।
विज्ञापन

एएनपीआर कैमरा क्या है
एएनपीआर का अर्थ ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरा है। यह वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन कर पंजीकरण नंबर पहचानता है। इसे संबंधित वाहन के रिकॉर्ड और पीयूसी की जानकारी से जोड़ा जा सकता है। इससे पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने पहुंचे वाहन का नंबर पहचानकर पीयूसी की वैधता का पता चलता है।
विज्ञापन

अभियान की चुनौतियां
अभियान को लागू करने में मुख्य चुनौती बजट का अभाव है। एएनपीआर कैमरों के बिना पीयूसी जांचना कठिन है। इससे प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में बाधा आ रही है। परिवहन विभाग की चालान कार्रवाई ही एकमात्र प्रभावी कदम है। कैमरों की स्थापना से ही अभियान सफल हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें