फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में पिछले 4 दिनों से नहीं आया कोई पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना योद्धाओं की मेहनत से संक्रमण के नए मामले सामने नहीं आ रहे हैं। पिछले चार दिनों से कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला है। चिकित्सकों की कड़ी मेहनत से कुल 58 मरीजों में से अब तक 53 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल सिर्फ 5 लोगों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि, जिला में अब तक 3621 लोगों को निगरानी पर रखा गया, जिनमें से 1102 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

2519 लोगों की निगरानी जारी है। अब तक 2698 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चूके हैं, जिनमें से 2474 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 166 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
इस बारे में उपायुक्त पंकज ने रविवार ने बताया कि नलहड़ मेडिकल कॉलेज से 53 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 5 लोगों का इलाज जारी है। लगातार चौथे दिन जिले में कोई नया केस सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें