संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटेर नोएडा। शहर में सिटी बसों के संचालन को एक माह पूरा हो गया है। अभी तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। जिन रूटों पर बसों को संचालन हो रहा है। इनमें से कई पर सवारियां ही नहीं मिल रही हैं।
जेवर एयरपोर्ट के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए एक माह पहले सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था। परी चौक, सूरजपुर, नॉलेज पार्क के कई हिस्सों को जोड़ा गया है। जिन से बसों का नियमित संचालन हो सके। एक माह के बाद भी इन स्थानों पर यात्रियों को नियमित बसें नहीं मिल पा रही है। किसी भी रूट पर बसों के आने के अंतराल का समय तय नहीं है। कब किस स्थान पर किस रूट के लिए बस मिलेगी लोगों को जानकारी नहीं मिल पा रही है।
ग्रेटर नोएडा निवासी अमित नागर का कहना है कि सिटी बसें जिन रूटों पर संचालित की जा रही हैं उनमें एक बस के निकलने के बाद दूसरी बस कितनी देर में आएगी इसका समय निर्धारित किया जाना चाहिए। वहीं ग्रेटर नोएडा निवासी कपिल भाटी ने कहा कि प्रत्येक स्टॉपेज पर कम से कम तीन मिनट बस का रुकना अनिवार्य किया जाना चाहिए।