फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस देने के बाद सोसाइटी में सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण माईवुड्स सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर निवासियों ने विरोध जताया है। आरोप है कि मेंटेनेंस देने के बाद सोसाइटी में सुविधा नहीं मिल रही है। निवासी अनिल ने बताया कि फ्लैश से कीड़े आ रहे हैं। लोड अधिक होने पर एसटीपी काम नहीं कर रहा। दूसरे एसटीपी की जरूरत है। हर टॉवर की लिफ्ट बंद पड़ी हुई हैं। लिफ्ट की मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोसाइटी का 96 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है। मेंटेनेंस फंड को सोसायटी की एजेंसियों के इनवॉइस क्लियर करने के लिए उपयोग किया जाएगा। तय गार्ड से कम सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पानी के लिए प्रतिदिन टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। यदि बिल्डर मांगों को पूरा नहीं करता तो बड़े स्तर पर विरोध किया जाएग। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें