नोएडा। महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर चिकित्सा सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल के महिला विभाग में नया सिस्टम लागू किया गया है। अब परिजनों को केवल विजिटर पास के माध्यम से ही मरीज से मिलने की अनुमति मिलेगी। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया है। यह निर्णय अस्पताल परिसर में बढ़ते भीड़भाड़ और महिलाओं की निजता को देखते हुए लिया गया है। नए नियम के तहत हर मरीज के साथ एक परिजन को तय समय पर मिलने की अनुमति होगी। ब्यूरो