फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में बिजली, पानी, साफ-सफाई, चौकीदार और शौचालय की सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिगनवां। सरकार और प्रशासन की ओर से अनाज मंडियों में बिजली, पानी, साफ-सफाई, चौकीदार और शौचालय आदि की सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश हैं। पिनगवां अनाज मंडी में फसल खरीद के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण अनाज मंडी में मजदूरों, किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 5 दिनों में केवल सात किसानों के पास मोबाइल पर फसल बेचने का संदेश आया है। जमशेद और शेर मोहम्मद आदि का कहना है कि मंडी में मजदूरी करने के मकसद से कहीं दूसरी जगह मजदूरी नहीं करते हैं। मंडी में अब तक लगभग 40 क्विंटल अनाज आया हैं। वे कर्जा लेकर खर्चा चलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दाऊद और जुहरू आदि किसानों का कहना है कि उन्होंने अनाज मंडी में गेहूं बेच दिया है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करा रखा है। लेकिन, अब तक कोई संदेश नहीं आया है। उनको शादी और कर्जा अदा करने के लिए रुपयों की जरूरत है। अगर जल्द संदेश नहीं आया तो परेशानी हो सकती है। सीताराम, वेद प्रकाश आदि आढ़तियों ने बताया कि अनाज मंडी में शौचालय, चौकीदार और पीने के पानी आदि की कोई सुविधा नहीं है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
पिनगवां अनाज मंडी प्रधान सूरजभान ने बताया कि 1 से पांच अप्रैल तक केवल सात ही किसानों को मोबाइल पर संदेश आया है। पहली अप्रैल को एक और 5 अप्रैल को 6 किसानों के पास फसल बेचने संदेश आया है। पिनगवां अनाज मंडी के करीब 1500 से ज्यादा किसानों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा रखा है। उन्होंने सरकार से ज्यादा से ज्यादा किसानों को संदेश और सभी कर्मचारियों को लिस्ट भेजने की मांग की है। वहीं, ओक्सन अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा कि अनाज मंडी में चौकीदार, शौचालय आदि की समस्या है। पीने के पानी और बिजली की समस्या को मंगलवार तक खत्म कर दिया जाएगा। इन सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। संवाद
विज्ञापन

पिनगवां अनाज मंडी में बिजली, पानी, शौचालय और चौकीदार आदि की समस्या के बारे में शिकायत मिली है। मार्केट कमेटी सचिव को समस्याओं का समाधान कराने के आदेश देकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, एसडीएम (पुन्हाना)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें