फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीने को पानी नहीं, गलियों और सड़कों पर जलभराव और गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्तावरपुर गांव के लोगों का आरोप, अधिकारियों समस्याओं का नहीं कर रहे समाधान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बख्तावरपुर गांव के लोग पीने के पानी से लेकर जलभराव और गंदगी से परेशान हैं। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को अमर उजाला संवाद में सेक्टर-127 के बख्तावरपुर गांव में ग्रामीणों ने बताया कि पानी की पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से अक्सर पानी की किल्लत बनी रहती है। दूषित पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कम से कम साफ पीने का पानी मुहैया कराना चाहिए। वे खरीदकर पानी पी रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रेनो एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन से ही गांव का प्रवेश का विकल्प है लेकिन यहां कोई स्पीड ब्रेकर न होने के कारण अक्सर दुर्घटना हो जाती है। पूरे गांव में करीब 10 सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं, फिर भी गंदगी रहती है।
विज्ञापन

-
पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस वजह से दूषित पानी की सप्लाई होती है। -विपिन प्रधान
गांव की सीवर लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। -विनोद तंवर
सफाईकर्मी मनमाने ढंग से काम करते हैं। कूड़ा गाड़ी भी हर घर से कूड़ा नहीं उठाती है। -चौधरी जगदीश
ओपन जिम व सामुदायिक केंद्र का मेंटेनेंस नहीं हुआ है। सार्वजनिक शौचालयों की कमी है। -अधिवक्ता विनय
गांव में गैस कनेक्शन देने चाहिए। आसपास के गांवों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। -देव भाटी
कई बार लोग स्पीड ब्रेकर न होने से ग्रेनो एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर हादसे का शिकार हो चुके हैं। -प्रवेंद्र तंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें