फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान दिवस में नहीं आई कोई शिकायत, आय बढ़ाने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। विकास भवन में हर बुधवार को किसानों की शिकायतों के निपटारे के लिए लगने वाले किसान दिवस में एक भी शिकायत नहीं आई। शिकायतें नहीं आने पर कृषि विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारियां देकर औपचारिकताएं पूरी की। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस में जनपद के प्रगतिशील कृषकों ने हिस्सा लिया। अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, धान एवं ढैंचा बीज की जानकारियां दी। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. विनिता सिंह ने उर्वरकों के वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग से उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं, उद्यान विभाग से प्रेम शंकर शर्मा ने जनपद में फसलों के क्षेत्रफल को बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग से हरीशंकर त्रिपाठी ने किसानों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने व इससे आय में वृद्धि के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें