नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार थार ने एक कार में टक्कर मार दी। इसमें कार चालक व अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद थार चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से कोतवाली सेक्टर-24 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बरौला गांव निवासी भारत भूषण शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि 18 मई को उनका परिवार कार में सवार होकर हरिद्वार से घर लौट रहा था। सुबह जैसे ही कार 12/22 के चौराहे के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आई एक थार गाड़ी ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। थार में एक राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो