ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौर सिटी सोसायटी में प्रशिक्षु डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में पुलिस को परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा। इसके बाद वह शव को मथुरा लेकर रवाना हो गए।
बता दे कि सोमवार को 21 वीं मंजिल से कूदकर मथुरा निवासी डॉ शिवा शर्मा (29) ने आत्महत्या कर ली थी। प्रशिक्षु डॉक्टर सुबह ही अपने पिता और मां के साथ मथुरा से सोसायटी में रह रही बहनों से मिलने के लिए आए थे। डॉ शिवा मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। बेंगलुरु से उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने मुंबई के एक निजी कॉलेज से उसने एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। कोरोना के दौरान 2020 में उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इस कारण उसकी इंटर्नशिप पूरी नहीं हो सकी थी। उन्हें अगले महीने नासिक इंटर्नशिप के लिए जाना था। जिसकी वजह से वह काफी परेशान थे। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि शव को पोस्टम़ॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो