फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती की गोली मारकर हत्या करने वाले का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लगा है। आशंका जताई जा रही है कि वह हत्या करने के बाद अपने गृह प्रदेश बिहार भाग गया है। पुलिस की टीम बिहार में आरोपी की तलाश कर रही है। मृल रूप से बिहार का रहने वाला कृष्णा ने शुक्रवार रात को 25 वर्षीया सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी व युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। पिछले चार महीने से कृष्णा युवती को परेशान कर रहा था। इसके बाद उसने शुक्रवार को उसे गोली मार दी थी। कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी का कहना है कि इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस की टीम बनाई गई है जो आरोपी की गतिविधियों के बारे में पता लगा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें