ग्रेटर नोएडा। सेक्टर म्यू-2 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद पहलवान ने सेक्टरवासियों से कहा कि वह ईमानदारी, निष्ठा के साथ सोसाइटी का विकास करेंगे। इस मौके पर अरविंद के साथ-साथ संजय कुमार, सुमित कुमार, दिलीप पाल और राजेश ने भी शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक ठाकुर व संचालन उपेंद्र कुमार सिंह ने किया। फेडरेशन अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने कहा कि सेक्टर के विकास में आरडब्ल्यूए की अहम भूमिका होती है। उसे बेहतर कार्य करने के लिए सदैव कार्य करना होगा। इस मौके पर दीपक कुमार भाटी,धर्मेंद्र राठी, आजा़द अधाना, प्रशांत राठी, बीरेश बेसला,विनय शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो