अब कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं
नूंह। लंबे समय बाद सोमवार को नूंह जिला कोरोना मुक्त हुआ है। अब जिले में कोरोना का कोई भी सक्रिय मरीज नहीं है। हालांकि, अभी 1265 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब तक कोरोना के 1701 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 1671 मरीज स्वस्थ हो गए। वहीं, 30 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 53429 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 49518 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।