दादरी (संवाद)। भारत विकास परिषद के दायित्व बोध कार्यक्रम में एन के शर्मा को अध्यक्ष और रविंद्र गोयल को सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ नीरज कुमार सिंह रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष एन के शर्मा ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में भारत विकास परिषद बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। समय-समय पर गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर राजीव गोयल, कविता बंसल, मुक्ता अग्रवाल, तरुण शर्मा, राधेलाल गर्ग, राजकुमार आर्य, कपिल कुमार, विनोद गोयल, संदीप भाटी, टीकाराम शर्मा, कपिल अधाना आदि उपस्थित रहे।