फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क दाखिले के लिए 16 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) सत्र 2026-27 के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर (ईवीएस) और वंचित वर्ग के अभिभावक 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-प्रथम में होगा। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत के अनुसार, इस योजना के तहत जिला के सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में एंट्री लेवल कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, निजी स्कूलों ने 11 से 20 मार्च के बीच सीटों का विवरण दिया, जबकि 23 से 29 मार्च तक दस्तावेज का सत्यापन किया गया। एक से छह अप्रैल के बीच सत्यापित स्कूलों की सूची जारी की गई। अब 16 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। लॉटरी का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित होगा। चयनित बच्चों का दाखिला 21 से 30 अप्रैल तक कराया जाएगा, जबकि वेटिंग सूची के आधार पर प्रवेश एक से पांच मई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें