फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनआईयू के छात्र को नेपाल में मिला सम्मान

Fri, 27 Nov 2026 08:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर मोहम्मद उमैर ने नेपाल में आयोजित 10 दिवसीय यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में योगदान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भागीदारी के लिए एनसीसी नेपाल के महानिदेशक मेजर जनरल यम प्रसाद ढकाल ने उन्हें टोकन ऑफ एप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उमैर ने काठमांडू स्थित एनसीसी मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन भी किए। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उमैर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों और एनसीसी टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें