फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नितिन नागर बने प्लेयर ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सीके प्ले स्टेशन मैदान पर सोमवार को स्व. वीर सिंह खटाना मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुजाना की टीम ने 193 रन बनाए। बल्लेबाज नितिन नागर ने 78 रन की पारी खेली। याेगेंद्र नागर ने 46 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम के अंशुल भाटी, अंकित पंडित, राहुल फागना और हनी खारी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में जेएमएम शाहदरा नोएडा की टीम 162 रन पर ढेर हो गई। कपिल पांचाल ने 28, विपिन खारी ने 24 और अंकित पंडित ने 23 रन का योगदान दिया। दुजाना की टीम के अमित नागरर, सत्या नागर ने तीन-तीन और नितिन नागर ने दो विकेट लिए। दुजाना की टीम ने 31 रन से जेएमएम शाहदरा नोएडा की टीम को हरा दिया। नितिन नागर को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें