ग्रेनो में चल रही इंडिया स्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। इंडिया स्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान यूपी विभिन्न कैटेगरी में प्रयागराज के नितिन कुमार और आगरा के सूर्यांश गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, मुरादाबाद के सात्विक गोयल और गाजियाबाद के जुनैद ने सिल्वर और फर्रुखाबाद के गंभीर सिंहृ, लखनऊ की लावण्या शुक्ला और कानपुर की शीतल वर्मा ने कांस्य पदक जीता।
कार्यक्रम में करीब 65 कैटेगरी में देशभर से लगभग 1200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 22 स्वर्ण पदक विजेता चीन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तरीय स्किल्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए स्किल्स डेवलपमेंट जीवन में अहम भूमिका निभाएगा। हर भारतीय और विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास में स्किल्स डेवलपमेंट की महत्ता समझनी होगी। समापन में विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ समेत अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।