फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में निशांत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूबासेडी में शुक्रवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके लिए लगभग 150 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। नोडल अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 35 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें छात्र निशांत प्रथम, आमिर दूसरे और सरफराज तीसरे स्थान पर रहे। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पैदल चलना और दौड़ लगाना स्वास्थ्य को उत्तम बनाने में सहयोगी है और लोग बीमारियों से बच सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य रमेश गेरा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक राकेश कुमार, अतुल कुमार, नवीन कुमार, विनोद कुमार, संदीप शास्त्री, महेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें