फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निशांत भाटी के दम पर एफडब्ल्यूएसीए ने जीता कप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। एमटेक ग्राउंड पर खेले गए 8वें टीसीए अंडर-14 कप-2025 के फाइनल में फॉरच्यून वर्ल्ड एकेडमी (एफडब्ल्यूएसीए) ने यंग टैलेंट एकेडमी को 66 रन से हराकर कप पर कब्जा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एफडब्ल्यूएसीए ने 40 ओवर में 249 रन बनाए, इसमें अर्थव बोहरा ने 112 और निशांत भाटी ने 50 रन बनाए। जवाब में यंग टैलेंट की टीम 183 रन ही बना सकी। आदित्य सिंह ने 47 रन और सुधांशु सैनी ने 23 रन बनाए। निशांत भाटी को प्लेयर और बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि अर्थव बोहरा मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें